चुनाव में 25 से 30 सीटें जीते तो रोटेशन पर रहेगा सीएम पद- गुलाम अहमद मीर [If 25 to 30 seats are won in the elections, the post of CM will remain on rotation – Ghulam Ahmed Mir]

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 30 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस 25 से 30 सीटें जीतती है, तो मुख्यमंत्री पद रोटेशन के आधार पर कांग्रेस को मिल सकता है।

मीर ने यह बात ललगुटुवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कही, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं, विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को संबोधित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल थे।

राहुल गांधी को पीएम बनाने की चाभी झारखंड के पास: मीर

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की चाभी झारखंड के लोगों के पास है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी लोकसभा में बहुमत के लिए जिन सीटों की उम्मीद कर रहे थे, वह जनमत उन्हें नहीं मिला और अब वह “दो बैसाखियों” पर हैं।

मीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने में सहयोग करें, ताकि राज्य में कांग्रेस की मजबूत स्थिति बन सके।

पार्टी को हराने वाले कांग्रेस के अंदर: मीर

मीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आंतरिक कलह से बचने की सलाह दी और कहा कि कांग्रेस को हराने की ताकत केवल कांग्रेस के भीतर ही है, बाहर किसी के पास इतनी हिम्मत नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी में टिकट हासिल करने वाले उम्मीदवार को सहयोग न करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

घोषणा पत्र की तैयारी में जुटी झारखंड कांग्रेस [Jharkhand Congress busy preparing manifesto]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं