IAS प्रशांत कुमार बने JSSC के नये अध्यक्ष, वित्त और जल संसाधन सचिव भी बने रहेंगे

1 Min Read

रांची। IAS प्रशांत कुमार को JSSC का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सथ ही, प्रशांत कुमार जल संसाधन और वित्त विभाग के सचिव के पद पर भी बने रहेंगे।

प्रशांत कुमार को अपने कार्यों के साथ अध्यक्ष झारखंड कर्मचारी चयन आयोग रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि प्रशांत कुमार 2004 बैच के IAS अधिकारी हैं। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि नीरज सिन्हा के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही राज्य सरकार ने प्रशांत कुमार को अध्यक्ष बनाने के लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी।

JSSC में लगातार चल रहे विवादों के मद्देनजर पूर्व अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

JSSC द्वारा ली गई CGL परीक्षा में हुए पेपर लीक के बाद से ही आयोग विवादों के घेरे में आ गयी है और इसे लेकर नीरज सिन्हा पर भी काफी दबाव था।

आंदोलनरत अभ्यर्थी लगातार उनके इस्तीफे की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे।

इसे भी पढ़ें

BJP विधायक दल की बैठक में बनेगी सरकार को घेरने की रणनीति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं