होमगार्ड की जवान नम्रता सामड़ की गोली मारकर हत्या

1 Min Read

सरायकेला : जिले के कुचाई में अपराधियों ने होमगार्ड की जवान नम्रता सामड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और परिजन उसे कुचाई अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नम्रता कुचाई सीआरपीएफ कैंप के आगे छोटी सी दुकान चलाती थी।

घटना की सूचना मिलते ही कुचाई पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की सारी जानकारी ली। वहीं, घटना के बाद केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि कुचाई निवासी नम्रता सामड़ की गोली मारकर हत्या से वे आहत हैं।

उन्होंने कहा कि नम्रता सामड़ भाजपा की कार्यकर्ता थी। उसकी थाने के सामने हत्या राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करता है। श्री मुंडा ने सरायकेला पुलिस से नम्रता के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं