Hindu Students Union protests in Ranchi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रांची में हिंदू छात्र संघ का प्रदर्शन

1 Min Read

Hindu Students Union protests in Ranchi

रांची। रांची में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू छात्र संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के मुख्य द्वार पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।

हिंदू छात्र संघ ने कहा

हिंदू छात्र संघ ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार मानवता के खिलाफ हैं। संगठन ने भारत सरकार से पीड़ितों की मदद करने और देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का झंडा जलाकर विरोध जताया और वहां की सरकार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही बांग्लादेश को दी जा रही सहायता पर पुनर्विचार करने की मांग भी की गई। संगठन ने स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
Exit mobile version