हिंदू एकता मंच ने निकाली आक्रोश महारैली [Hindu Ekta Manch takes out protest rally]

1 Min Read

सिल्ली। सिल्ली में हिन्दू एकता मंच द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ये आक्रोश रैली निकाली गई।

यह आक्रोश रैली ग्राम विकास स्कूल सिल्ली से निकाली गई। इसमें सैकड़ो की संख्या में लोग बांग्लादेश के खिलाफ नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार करना बंद करो, लव जिहाद बंद करो, बांग्लादेशी होश में आओ, बांग्लादेश में आतंकवाद को खत्म करो आदि का नारा लगाते हुए युवाओं ने झारखंड मोड़, बड़ा मुरी होते हुए छोटा मुरी स्थित दुर्गा पंडाल में पहुंचे। यहां छोटी सी सभा की गई।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेशः रब्बानी बोले एक-एक मूर्ति तोड़े सरकार, सभी लड़कियां हिजाब पहनें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं