हाईकोर्ट ने बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद राज्य सरकार को सतर्क रहने को कहा, IB से मांगी रिपोर्ट [High Court asks state government to remain alert after deteriorating situation in Bangladesh, seeks report from IB]

1 Min Read

रांची। बांग्लादेशी मूल के व्यक्तियों द्वारा झारखंड में घुसपैठ कर संथाल परगना इलाके में लैंड जिहाद किये जाने की जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने बांग्लादेश में हुए तख्तापलट की घटना के बाद राज्य सरकार को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही अदालत ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। अब इस मामले में अदालत 22 अगस्त को सुनवाई करेगा।

इसे भी पढ़ें

गोमांस बेचने वालों पर एक्शन ले पुलिसः हाईकोर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं