रांची में हाईकोर्ट के अधिवक्ता को गोली मारी, जख्मी

1 Min Read

रांची, 12 फरवरी । रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीती रात करीब 11 बजे झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट रविशंकर मिश्र पर फायरिंग की।

वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।बताया गया कि अधिवक्ता राजाहाता मुहल्ले में अपने एक क्लाइंट से मिलने के बाद रातू रोड स्थित घर लौट रहे थे, तब अपराधियों ने उनपर फायरिंग की।

उन्हें एक गोली लगी। वे जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और घायल अधिवक्ता को हॉस्पिटल में दाखिल कराया।

हमलावर कौन हैं और अधिवक्ता को गोली मारे जाने की वजह क्या है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

इसे भी पढ़ें

डॉ अरुण उरांव ने किया गुमला सदर अस्पताल का दौरा, अस्पताल की जरूरतों पर की चर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं