Wednesday, October 22, 2025

Hemant Soren: JMM का मिशन बिहार, हेमंत बोले-हम हैं तैयार [JMM’s mission is Bihar, Hemant said- we are ready]

- Advertisement -

Hemant Soren:

रांची। झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM ने बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बिहार में संगठनात्मक ढ़ांचे को दुरुस्त किया जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व वहां सक्रिय नेताओं के साथ मंत्रणा करेगा। राजद गठबंधन के साथ तालमेल की कवायद होगी।

बिहार में भाकपा माले समेत अन्य वामदल झारखंड मुक्ति मोर्चा से सहानुभूति रखते हैं। इसकी वजह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बढ़ता असर है। झामुमो झारखंड से सटे बिहार की 12 विधानसभा सीटों पर दावेदारी करने जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि तालमेल के तहत सीटों का बंटवारा आसानी से हो जाएगा। अगर यह संभव नहीं हो पाया तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी के प्रमुख नेताओं ने बैठक कर चुनावी योजना पर मंथन किया है। झामुमो का दावा है कि इन क्षेत्रों में उसकी मजबूत पकड़ है और पार्टी वहां गठबंधन के तहत सीटों की दावेदारी करेगी।

Hemant Soren: अपने बूते भी लड़ने को तैयारः

झामुमो के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, यदि राजद के साथ तालमेल नहीं होता है तो झामुमो अपने बूते भी इन सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।
झामुमो नेता ने कहा कि हमारा संघर्ष और हमारी विचारधारा वामदलों के साथ मेल खाती है। यदि गठबंधन होता है, तो हमारी कोशिश होगी कि वामदलों के साथ भी सीटों के तालमेल पर चर्चा हो।

Hemant Soren: इन सीटों पर झामुमो कर रहा दावाः

झामुमो पहले से ही बिहार की इन 16 विधानसभा सीटों पर दावा ठोक रही है। इनमें कटोरिया, चकाई, ठाकुरगंज, कोचाधामन, रानीगंज, बनमनखी, धमदाहा, रुपौली, प्राणपुर, छातापुर, सोनवर्षा, झाझा, रामनगर, जमालपुर, तारापुर और मनिहारी सीटें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 12 सीटों की ही सूची महागठबंधन को भेजी जायेगी। ये सभी सीटें बिहार की सीमावर्ती जिलों में स्थित हैं।

Hemant Soren: बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में जेएमएम का प्रभावः

बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सामाजिक आधार मजबूत है। इन इलाकों में झारखंडी संस्कृति, भाषा और आदिवासी अस्मिता का प्रभाव देखा जाता है।
झामुमो की रणनीति है कि वह इन भावनाओं को चुनावी मुद्दा बनाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में कर सके। झामुमो के मिशन बिहार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि को खासतौर पर भुनाया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोरेन की जनसभाएं उन इलाकों में आयोजित की जाएंगी, जहां झारखंड के कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रभाव देखा गया है। बिहार चुनाव को लेकर झामुमो की सक्रियता यह संकेत देती है कि पार्टी झारखंड से बाहर अपने जनाधार को मजबूत करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में झामुमो और राजद के बीच सीटों के तालमेल को लेकर क्या रणनीति बनती है?

इसे भी पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलामू और बोकारो जिला समिति का किया गठन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories