हेमंत सोरेन ने कल्पना संग PM मोदी से की मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता [ Hemant Soren met PM Modi along with Kalpana, invited to attend the swearing-in ceremony ]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसमें इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

वहीं, इसे लेकर आज यानी 26 नवंबर को कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ की तस्वीरें साझा करते हुए दी। इस पोस्ट में हेमंत ने लिखा है।

“आज दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।”

इसे भी पढ़ें

जानिये कौन-कौन शामिल होगा हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में [Know who will attend Hemant Soren’s swearing-in]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं