Hemant Soren:
पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिला अंतर्गत अमलापाड़ा प्रखंड के डुमरचिर पंचायत के ग्रामीण के पुत्र को खाट पर अस्पताल लाये जाने का मुद्दा गरमा गया है। बता दें कि सड़क और एम्बुलेंस सुविधा नही होने के कारण मरीज को खाट पर अस्पताल लाया गया था। पिता ने खाट पर बेटे को लेकर 2 किमी पैदल चल कर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में ह्यूमन हेल्पलाइन ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त, पाकुड़ को पत्र लिख कर ग्रामीणों के लिए सड़क स्वास्थ्य एव अन्य सुविधाओं को मांग की है।
इन्होंने की मांगः
ह्यूमन हेल्पलाइन के अध्यक्ष सत्यजीत कुमार, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार सिंह, राहुल, सोनू , कुंदन एव मो ज़ाकिर हुसैन एवं अन्य ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।
Bringing the patient to hospital on a cot
इसे भी पढ़ें








