चाचा के श्राद्ध में शामिल होने नेमरा पहुंचे हेमंत

1 Min Read

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बोकारो के नोमरा गांव पहुंच गए हैं।

गांव पहुंचते ही हेमंत सोरेन अपने परिजनों से चारों तरफ से धिर गये। इसके बाद वह अपनी मां रूपी सोरेन और पिता शिबू सोरेन से मिले।

पुत्र से मिलकर उनकी मां भावुक हो गईं। इसके बाद वह पत्नी कल्पना सोरेन से मिले। पत्नी के कान में कुछ बातें भी कहीं।

बता दें कि कुछ दिन पहले हेमंत सोरेन के चाचा और शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का निधन हो गया था।

वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रांची स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद हेमंत सोरेन ने ईडी की विशेष अदालत से 13 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी।

लेकिन अदालत ने उनके फैसले को खारिज दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट के फैसले को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

इसे भी पढ़ें

थप्पड़ मारते कर्नाटक के डिप्टी सीएम का वीडियो वायरल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं