डॉ शेखर चौधरी और वत्सल तिवारी को हेहल स्पोर्टिंग क्लब ने किया सम्मानित

1 Min Read

रांची : हेहल स्थित ओटीसी मैदान में रविवार को हेहल स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने डॉ शेखर चौधरी को आइएमए रांची का अध्यक्ष निर्वाचित होने तथा उदीयमान क्रिकेटर वत्सल तिवारी को सम्मानित किया।

इस मौके पर खिलाड़ियों के अभिभावकों तथा क्लब के वरीय सदस्यों ने खेल की बेहतरी के लिए कई सुझाव दिए।

क्लब के सदस्यों ने कहा कि आने वाले सीजन के लिए टर्फ विकेट, फिक्स्ड नेट, ऑडियो विजुअल सिस्टम तथा बॉलिंग मशीन जैसी सुविधाओं से अकादमी को सुसज्जित किया जायेगा। इससे खिलाड़ियों को अपना खेल कौशल निखारने में मदद मिलेगी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं