21 को दिल्ली में धरना देंगे एचइसी कर्मी

1 Min Read

रांची। एचइसी के कर्मी 21 सितंबर को दिल्ली में धरना देंगे। इसके लिए वे दिल्ली रवाना हो गये हैं। धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा।  

19 महीने के बकाये वेतन को लेकर वे धरना देने वाले हैं।

एचइसी के आठ श्रमिक संगठनों के 16 प्रतिनिधि मंगलवार को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए हैं। बता दें कि खराब वित्तीय स्थिति के कारण एचटीसी कर्मियों को 19 महीने से वेतन नहीं मिला है।

हालत यह है कि घर चलाने के लिए किसी ने अपनी जमीन बेच दी है तो किसी ने बच्चों की पढ़ाई के लिए पत्नी के गहने गिरवी रख दिए हैं।

जिनके बच्चों की उम्र शादी के लायक है वे अंदर ही अंदर घुट रहे हैं। मार्च 2023 से उत्पादन ठप है।

डेढ़ साल से ज्यादा हो गए कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। जिस भी कर्मचारी से इस मुद्दे पर सवाल करो, उसके आंख छलक उठती हैं। कर्मियों पर कर्ज का बोझ इतना हो गया है कि अब कोई कर्ज देने को भी तैयार नहीं है। इसके बावजूद कर्मचारी वेतन की आस में रोजाना प्लांट आते हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं