एचईसी कर्मी से मारपीट, जान से मारने की धमकी [HEC employee assaulted, death threat]

1 Min Read

रांची। एचईसी कर्मी सुनील कुमार के साथ सात लोगों ने मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सुनील कुमार ने धुर्वा थाना में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी अशोक कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार, हरेंद्र प्रसाद यादव, रंथु लोहरा व अन्य के विरुद्ध दर्ज कराई है।

चुनाव ड्यूटी का पत्र लेकर लौट रहे थे सुनीलः

प्राथमिकी के अनुसार, सुनील कुमार कर्मिक विभाग से चुनाव ड्यूटी का पत्र लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान अशोक कुमार पांडेय ने उन्हें हाथ देकर रोका, फिर मारपीट करने लगे। कुछ अन्य लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की।

आरोप है कि मारपीट के दौरान हरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इसे गोली मार देते हैं। जाते-जाते यह भी धमकी दी कि तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।

इसे भी पढ़े

गिरिडीह जेल अधीक्षक को लारेंस-अमन गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं