Heavy rain alert in Ranchi: रांची समेत कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

2 Min Read

Heavy rain alert in Ranchi:

रांची। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है। इससे दुर्गा पूजा की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश ता अलर्ट जारी किया है। विबाग के अनुसार 2 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवा चलने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 सितंबर के बीच झारखंड के कुछ इलाकों में तेज हवा (30–40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गिरेगा तापमानः

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक 51 मिमी बारिश पलामू के चैनपुर में दर्ज की गई।

दुर्गा पूजा में बारिश से राहत नहीः

मौसम विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर तक सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है। दुर्गा पूजा में भी बारिश से राहत मिलने की संभावना 3 से 9 अक्टूबर के बीच सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain alert in Ranchi: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं