रांची, एजेंसियां। मौसम विभाग ने राज्य में 10 मार्च से तापमान बढ़ने और तेज गर्मी होने का दावा किया है।
साथ ही एक बार फिर झारखंड में 13 और 14 मार्च को बारिश के आसार हैं। 9 मार्च से लेकर 13 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य के तापमान में आ रहा बदलाव भी नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने 13 मार्च को आसमान में बादल रहने औऱ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जाहिर की है।
14 मार्च को दक्षिणी, पूर्व और निकट के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च से तापमान में बदलाव महसूस होने लगेगा।
11 मार्च से धीरे- धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है। 9 मार्च से लेकर 12 मार्च तक राज्य मे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है।
झारखंड में पिछले 24 घंटे के मिजाज पर नजर डालें तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 8 मिलीमीटर सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।
राज्य का बढ़ता तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। सबसे ज्यादा 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया है।
पाकुड़ में तापमान 31 डिग्री के आंकड़े के आगे निकल रहा है। तापमान पर नजर डालें तो बोकारो में 30.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान, रामगढ़ में 30.6 अधिकतम तापमान , सिमडेगा में 30.3 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें



















