पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर सागर की तबीयत बिगड़ी

1 Min Read

धनबाद,एजेंसियां: झारखंड में क्राइम के मामले में लगातार चर्चा में रहने वाला धनबाद जिला से एक खबर सामने आ रही है।

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी सागर सिंह को गवाही के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोडरमा जेल से धनबाद लाया गया।

धनबाद कोर्ट एडीजे -16 न्यायधीश अखिलेश कुमार की अदालत में सागर सिंह को हाजिर किया गया।

यहां अचानक सागर की तबियत बिगड़ी गई, जिसके बाद मंडल कारा धनबाद के डॉक्टर ने उसकी जांच की।

आरोपी सागर सिंह के वकील ने धनबाद एसएनएमएमसीएच में उसे भर्ती करने की मांग अदालत से की है।

जज के आदेश पर उसे तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले जाया गया। पेशी के दौरान सागर ने पेट में दर्द की शिकायत की थी।

इसके बाद जज ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया। जज के निर्देश के बाद उसे एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें

हावड़ा स्टेशन पर महिला को चाकू मारकर हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं