Health Department:
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है कि नेपाल हाउस में संचालित स्वास्थ्य विभाग को अब डोरंडा स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में शिफ्ट किया जाएगा। यह भवन पूरी तरह से पुनर्निर्मित होकर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसकी लागत लगभग 131 करोड़ रुपये तय की गई है। नए भवन में सचिवालय, निदेशालय और अन्य विभागीय कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेपाल हाउस में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अधिकारियों को परियोजना से संबंधित रिपोर्ट जल्द पेश करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।







