Bihar elections 2025:
हजारीबाग। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद झारखंड में भी सख्ती बरती जा रही है। राज्य में प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इसी दौरान गुरुवार की रात हजारीबाग के चौपारण में वाहन चेकिंग के दौरान 16 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। यह रकम एक कार में रखे सूटकेस से मिली, लेकिन उस पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
झारखंड की थी कारः
चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर नियमित जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान एक इरटिगा कार (नंबर JH02BV-0702) को रोका गया। कार में सवार व्यक्ति की पहचान दक्षिण दिल्ली निवासी आकृति कनौजिया के रूप में हुई। जब कार की तलाशी ली गई, तो एक सूटकेस से भारी नकदी बरामद हुई।
कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलाः
नकदी मिलने पर जब उनसे पूछताछ की गई तो वे इस रकम का कोई दस्तावेज या वैध स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसके बाद मौके पर मौजूद पंचायत सचिव केदार साव और सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में नकदी को जब्त कर लिया गया। पुलिस टीम ने विधिवत जब्ती सूची तैयार की और मामले की जांच शुरू कर दी।
इसे भी पढ़ें
Bihar Election 2025: भाजपा का नया नारा – “25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश”

















