Former minister Yogendra Sao: अपनी ही सरकार को घेरा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने, पुलिस को भी लिया निशाने पर

2 Min Read

Former minister Yogendra Sao:

हजारीबाग। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने अपनी सरकार को घेरा है। सात ही उन्होंने पुलिस को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जल, जंगल और जमीन के नाम पर राज्य में विनाश हो रहा है। राज्य की पुलिस भी माफियाओं से मिली हुई है। हजारीबाग के हुरहुरू स्थित आवास पर पूर्व मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए अपनी ही सरकार पर हमला बोला।

पुलिस उन्हें धमकी दे रहीः

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन की बात तो करती है, लेकिन हकीकत में इनका लगातार विनाश हो रहा है। योगेंद्र साव ने हजारीबाग पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़कागांव की एक कंपनी के इशारे पर पुलिस उन्हें लगातार धमकी दे रही है कि झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा।

पुलिस जनता के लिए प्राइवेट कंपनी के लिए काम कर रहीः

उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पुलिस जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़कागांव की कंपनी के लिए काम कर रही है। यदि पुलिस वाकई कंपनी के लिए काम कर रही है तो उसे नौकरी छोड़कर बड़कागांव की कंपनी जॉइन कर लेनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें न तो जेल का डर है और न ही किसी केस का। अगर वे जेल जाएंगे, तो वह जनता के हक की लड़ाई, बड़कागांव के रैयतों और विस्थापितों की लड़ाई के लिए होगा न कि हत्या, डकैती या झगड़े जैसे मामलों में।

इसे भी पढ़ें

साक्ष्य के अभाव में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बरी


Share This Article
Exit mobile version