Inspector Meera Singh: दारोगा मीरा सिंह के खिलाफ ED ने दर्ज की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन

2 Min Read

Inspector Meera Singh:

रांची। महिला दारोगा मीरा सिंह पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। उनके खिलाफ ईडी ने प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन दर्ज कर लिया है। यह मनी लांड्रिंग मामले में किया गया है।

17 सितंबर को होगी सुनवाईः

विवादों में घिरी महिला दारोगा मीरा सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। तुपुदाना ओपी की पूर्व प्रभारी रही मीरा सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अभियुक्त बनाया है। मामला ECIR संख्या 8/2025 के तहत दर्ज किया गया है। हालांकि फिलहाल ED की शिकायत पर विशेष PMLA कोर्ट ने संज्ञान नहीं लिया है, लेकिन अदालत ने सुनवाई के लिए 17 सितंबर 2025 की तारीख तय कर दी है।

पिछले साल ईडी ने की थी छापेमारीः

मार्च 2024 में ED ने मीरा सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से 12.50 लाख रुपये नकद और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। पूछताछ के दौरान मीरा सिंह बरामद नकदी के स्रोत के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। इसी आधार पर ED ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में घिरी रहीः

मीरा सिंह पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर चुकी हैं। खूंटी में पदस्थापन के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उन्हें दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। ED ने अब ACB द्वारा दर्ज उस केस को टेकओवर करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। मीरा सिंह राज्य की पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें ED ने किसी मामले में आरोपी बनाया है। ACB के मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभियुक्त बनाए जाने के बाद उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें

ED raids: मुंबई: वसई-विरार निर्माण घोटाले में ED का छापा, 80 लोगों से हुई पूछताछ


Share This Article
Exit mobile version