Elephant attack in Hazaribagh: हजारीबाग में पांच हाथियों का कहर, ही परिवार के चार समेत छह लोगों को कुचल कर मा’र डाला

1 Min Read

Elephant attack in Hazaribagh

हजारीबाग। झारखंड के Hazaribagh जिले के चुरचू प्रखंड स्थित गोंदवार गांव में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब एक से दो बजे के बीच पांच हाथियों का झुंड अचानक बस्ती में घुस आया और छह लोगों को कुचलकर मार डाला। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

गहरी नींद में थे लोग, अचानक टूटी आफत

ग्रामीण रोज की तरह खाना खाकर सोए थे। आधी रात तेज आवाज के साथ हाथियों ने कच्चे मकानों की दीवारें तोड़ दीं। जान बचाने के लिए बाहर भागे लोग हाथियों की चपेट में आ गए। काफी देर तक झुंड गांव के आसपास मंडराता रहा।

एक परिवार उजड़ा

हादसे में सूरज भूइया (55), उनकी पुतोहु सुमन देवी (25) और दो बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा मंगरा भुईयां (58) और धनेश्वर राम (करीब 55) भी मारे गए।

प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने मुआवजा और हाथियों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Share This Article