हजारीबाग में सीबीआई टीम फिर प्रिंसिपल को लेकर पहुंची स्कूल, कर रही पूछताछ [Hazaribagh CBI team again reached the school with the principal, interrogating]

2 Min Read

हजारीबाग, एजेंसियां। ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को सीबीआई की टीम एक बार फिर मंडई रोड स्थित स्कूल पहुंची है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने छह लोगों को डिटेन किया है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह उम्मीद भी लगायी जा रही थी कि प्राचार्य को कोर्ट लाया जायेगा, लेकिन सीबीआई की टीम ने उन्हें सीधा स्कूल लेकर आ गई।

वहां उनसे फिर से पूछताछ की गयी। सात सदस्यीय टीम उन्हें दो गाड़ी से लेकर ओएसिस स्कूल पहुंची थी।

बता दें कि दो दिन परहले भी सीबीआई की टीम ने स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक से घर स्कूल और चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ की थी।

इसके बाद उन्हें छोड़ा गया था। फिर सीबीआई ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीती रात भी उनसे चरही गेस्ट हाउस में फूछताछ हुई है।

बताया जाता है कि कुछ अहम सबूत सीबीआई के हाथ लगे हैं। वहीं, बीती रात कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किये गये थे।

गुरुवार को फिर से एहसान उल हक से पूछताछ की गयी। लगभग 22 घंटे से अधिक सीबीआई की टीम ने प्राचार्य को अपनी कस्टडी में रखा है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग OASIS स्कूल के प्रिंसिपल डॉ एहसानउल हक गिरफ्तार, पटना ले गई CBI

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं