मुंबई, एजेंसियां। झारखंड में पिछली बार की तरह राज्यसभा चुनाव शांतिपूर्ण नहीं रहने वाला है।
स्पाइस एयरवेज में 11 सौ करोड़ रुपये का निवेश कर सुर्खियों में आये मुंबई के व्यवसायी हरिहर महापात्रा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदा है।
इससे राज्यसभा चुनाव का रोमांच एक बार फिर बढ़ गया है। चर्चा है कि विधायकों के एक खेमे ने महापात्रा को लांच किया है।
बताया जा रहा है कि महापात्रा सत्ता पक्ष के ही कुछ विधायकों के संपर्क में हैं। भाजपा के आला नेताओं ने महापात्रा के संभावित उम्मीदवार होने की बात को खारिज किया है।
झारखंड में राज्यसभा चुनाव में उलटफेर होता रहा है। ऐसे में पक्ष-विपक्ष के खेमे को फूंक-फूंक कर कदम उठाना चाहते हैं।
वहीं, झारखंड के राज्यसभा चुनाव में महापात्रा की एंट्री से खरीद-फरोख्त की संभावना बढ़ गई है।
बता दें कि इस बार राज्यसभा चुनाव में कुछ राज्यों में क्रॉस वोटिंग के मामले सामने आने के बाद से पक्ष और विपक्ष दोनों ही सतर्क हैं।
झारखंड में पहले भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और विधायकों के खरीद-फरोख्त के मामले सामने आते रहे हैं। इसलिए कोई भी पार्टी परिमल नथवाणी का दौर दुहराना नहीं चाहती।
इसे भी पढ़ें
सरफराज अहमद ने खरीदा राज्यसभा चुनाव का परचा, I.N.D.I.A. गठबंधन से उम्मीदवारी तय









