तेज आवाज और गैस रिसाव से अफरातफरी
धनबाद। धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र में अहले सुबह भू-धंसान की घटना घटी।
इस हादसे में ब्रह्मदेव सिंह चौधरी के घर का आधा हिस्सा जमीनदोज हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 नंबर में जोरदार आवाज के साथ भू- धंसान की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि भू-धंसान की वजह से बड़े पैमाने पर गैस रिसाव शुरू हो गया।
इस वजह से आसपास के लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी।
अग्नि प्रभावित है ये इलाकाः
जोगता 11 नंबर का यह इलाका अग्नि प्रभावित है। आए दिन यहां भू-धंसान की घटनाएं घटती है। स्थानीय लोग खासे परेशान हैं और दहशत के साएं में जीने को मजबूर हैं।
इसे भी पढ़े









