न्यू डेली मार्केट के अध्यक्ष बने हाजी हाशिम, महासचिव मोहम्मद इरफान

2 Min Read

रांची : न्यू डेली मार्केट ट्रेड वेलफेयर एसोशिएशन का चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव जीतकर हाजी मो हाशिम एसोसिएशन के चेयरमैन बने। दो साल के कार्यकाल वाली यह समिति अपने अच्छे कार्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। यहीं कारण है कि 21 वर्षो से हाजी मो हाशिम अध्यक्ष पद पर कामयाब होते रहे हैं । न्यू डेली मार्केट ट्रेड वेलफेयर एसोशिएशन के चुनाव कन्वीनर मिन्हाज आलम, उप कन्वीनर मो नसीम, मो शमीम ने कहा की चुनाव शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

सबसे अच्छी बात यह रही कि तीन पोस्ट पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिनमे महासचिव मो इरफान, उपाध्यक्ष मो इरशाद, कोषाध्यक्ष हाजी मुस्लिम निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष और उप सचिव का चुनाव हुआ। जिसमे अध्यक्ष हाजी मो हाशिम, उप सचिव मो फिरोज़ निर्वाचित हुए। सदस्य में मो शमशाद हैं। गौरतलब है कि सदस्यों में 11 लोगों का चुनाव होना था, लेकिन मो शमशाद के अलावा किसी ने भी फार्म नहीं भरा। अब निर्वाचित टीम सदस्यों का चयन करेगी।

कामयाब होने वाले सभी ओहदेदारों ने कहा की किसी की हार-जीत नहीं है। हम लोग यानी न्यू डेली मार्केट के लोग एक परिवार हैं। परिवार की तरह मोहब्बत है। इंशाअल्लाह जो जिम्मेदारी एसोसिएशन ने दिया है हम सब उस पर खरा उतरने का कार्य करूंगा। मौके पर जमीयत राइन के अध्यक्ष हाजी फिरोज़, डेली मार्केट यूनियन के मो खालिक, मो डबलु, सरफराज टिंकू समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं