Graduate level placement exam:
रांची। झारखंड कैबिनेट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली 2015 में संशोधन किया है। अब संशोधन के बाद स्नातक स्तरीय परीक्षा अब दो चरणों में होगी। पहली परीक्षा प्रारंभिक और दूसरी मुख्य परीक्षा होगी। लेकिन, किसी परीक्षा में आवेदन की संख्या 50 हजार से कम होने पर इसे एक चरण में ही पूरा किया जाएगा।
Graduate level placement exam: पुलिस पदक, अब सिपाही से लेकर डीजीपी तक को मिलेगा सम्मानः
कैबिनेट ने राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस कर्मियों को मिलने वाले सम्मान की संख्या में बढ़ोतरी की है। विशिष्ट पुलिस पद की संख्या 10 से बढ़ाकर 25 की गई है। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदकों की संख्या 31 से बढ़ाकर 60 की गई है। अब पदक मिलने वाले पुलिस कर्मियों के पदानुक्रम में सिपाही से लेकर पुलिस महानिदेशक तक को शामिल किया गया है।
Graduate level placement exam: पलामू और दुमका में फार्मेसी संस्थानों के लिए पद स्वीकृतः
कैबिनेट ने दुमका और पलामू प्रमंडल में चलने वाले डिप्लोमा स्तरीय फार्मेसी संस्थान के लिए 28-28 पदों की स्वीकृति दी है। इसमें प्रिसिपल, तकनीकी सहायक और शिक्षक के पद शामिल हैं। रांची विवि में आने वाले खूंटी महिला महाविद्यालय के लिए 57 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि कोल्हान विवि के ईचागढ़ डिग्री कालेज के लिए कैबिनेट ने 38 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
इसे भी पढ़े