Navneet Kumar:
रांची। झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर जज नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम राजभवन के दरबार हाल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवनीत कुमार को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़े
