राज्यकर्मियों को मिलेगा हेल्थ बीमा

1 Min Read

रांची। झारखंड सरकार के राज्यकर्मियों को अब हेल्थ बीमा का लाभ मिलेगा। राज्य के पदाधिकारियों और कर्मियों को 5 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा।

सूचिबद्ध अस्पतालों में इलाज के अनुसार सरकार राशि देगी। वहीं जो अस्पताल सूचिबद्ध नहीं हैं, वहां इलाज के लिए CGHS की दर पर राशि दी जाएगी। झारखंड कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले एम्स की दर पर राशि दी जाती थी, जो कम थी। इसलिए अब सीजीएसएच की दर पर राशि दी जाएगी।

वहीं, एयर एंबुलेंस से जाने की सुविधा, ऑपरेशन या अंग प्रत्यार्पण के बाद जांच के लिए जाने पर भी सरकार राशि वहन करेगी।

टीएमएच मुंबई, जमशेदपुर और वेल्लोर जहां जो दर होगा वह भी सरकार देगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना चिकित्सा सहायता का सरलीकरण किया गया।

पांच लाख रुपये तक की स्वीकृति देने का अधिकार फिर से सिविल सर्जन के दिया गया है। वहीं, पांच से 10 लाख तक की अनुमति ऊपर के स्तर से मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

गुमला: खेल-खेल में झुलसे तीन मासूम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं