Goa nightclub fire: गोवा नाइट क्लब में आगः रांची पहुंचा मृतकों का पार्थिव शरीर

1 Min Read

Goa nightclub fire

रांची। गोवा के एक नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने की घटना में झारखंड के तीन युवकों समेत 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले रांची के तीनों युवकों के शव सोमवार को रांची लाये गये। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके परिजनों को शव सौंप दिये गये।

एयरपोर्ट पर गमगीन माहौलः

शवों के रांची पहुंचते ही परिजनों की चित्कार से पूरे एयरपोर्ट का माहौल गमगीन हो गया।

बंधु तिर्की मिले परिजनों सेः

एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

2 मृतक रांची और एक खूंटी काः

मृतकों में रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो सगे भाई प्रदीप महतो और विनोद महतो सहित खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने परिवारों की मदद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share This Article
Exit mobile version