सहायक शिक्षकों को साल 2013 से दें ग्रेड 4 में प्रमोशन का लाभ : HC [Give benefit of promotion in grade 4 to assistant teachers from year 2013: HC]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को वर्ष 1994 में नियुक्त सहायक शिक्षकों को वर्ष 2013 से ग्रेड 2 से ग्रेड 4 में प्रोन्नत करने और प्रोन्नति का लाभ देने का आदेश दिया है।

दरअसल BPSC (बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन) द्वारा नियुक्त कई शिक्षकों के प्रमोशन में अनियमितता बरती गयी थी।

इसके बाद सहायक शिक्षण कमलेश कुमार पाठक, गिरिजानंदन विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव समेत अन्य ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत में प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे ने बहस की।

इसे भी पढ़ें

सहायक पुलिसकर्मियों के मामले में सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं माले विधायक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं