लड़कियां परोस रही शराब, बार संचालकों का लाइसेंस होगा रद्द; रांची के आधा दर्जन बार में रेड [License of bar operators will be canceled in Ranchi]

2 Min Read

रांची। रांची में कई बार संचालकों पर गाज गिरनेवाली है। ये सभी बार संचालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इनके बार में लड़कियां शराब परोसेने का काम कर रही हैं।

नियमों को ताक पर रखकर बार का संचालन कर रहे संचालकों पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कई बार वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।

उत्पाद निरीक्षक रजनीश कुमार ने शहर के आधा दर्जन बार में छापा मारा।

लालपुर न्यूक्लियस मॉल में एक्सोटीका बार एंड रेस्टोरेंट, थड़पखना में डे एंड नाइट बार, लाइन टैंक रोड में स्काई स्केप, लालपुर में धुनकी बार, मून टाउन बार और कडरू में ऊना बार एंड रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बिना अनुमति लड़कियां कर रही डांस

टीम ने जिन बार में छापा मारा, वहां अधिकतर में लड़कियां शराब परोस रही थीं। उनसे डांस भी करवाया जा रहा था।

इन लड़कियों की आयु 21 साल से कम है। जबकि बार में लड़कियों से शराब परोसवाना व डांस कराने पर मनाही है।

बार के सीसीटीवी जब्त

उत्पाद विभाग ने सभी बार संचालकों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर बार का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा।

छापेमारी में देखा गया कि बिना अनुमति कई बार में काफी तेज साउंड में गाना बजाया जा रहा था। तय समय के बाद भी कई बार खुले मिले।

टीम ने उन बारों के सीसीटीवी कैमरों को भी जब्त किया है। इससे टीम नियम वालों के खिलाफ सबूत जुटाएगी।

इसे भी पढ़ें

विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल में ईडी का छापा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं