Jairam Mahto:
गिरिडीह। हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान योजना के बाद अब डुमरी विधायक जयराम महतो अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी सौगात देने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वैसी महिलाएं जिन्होंने अपने परिवार के मुखिया को खो दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति खराब है, उन्हें वे पेंशन के रूप में प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रयास शुरू कर दिया है।
Jairam Mahto: अपने वेतन से इन महिलाओं को देंगे पेंशनः
विधायक जयराम महतो ने बताया कि वे उन महिलाओं की सहायता करना चाहते हैं, जिन्होंने अपने परिवार के मुखिया को खो दिया है और उनकी आर्थिक ठीक नहीं है। विधायक ने कहा “हम सोच रहे हैं कि ऐसी महिलाओं का आकलन कर प्रतिमाह उन्हें अपने वेतन से 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करें”। उन्होंने आगे कहा कि एक विधायक अपने वेतन से महिलाओं को पेंशन देंगे यह एक ऐतिहासिक कदम होगा, तो हम इस बारे में सोच-विचार कर रहे हैं।
Jairam Mahto: अपने वेतन से छात्रों को किया सम्मानितः
विधायक जयराम महतो ने एक दिन पहले ही 8 जुलाई को अपने तीन माह के वेतन की 75 प्रतिशत राशि से प्रतिभावान छात्रों को दे दी थी। इसके लिए उन्होंने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को सम्मानित किया था। टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप और टैब देकर सम्मानित किया गया। वहीं, अन्य विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें
MLA Jairam Mahto: विधायक जयराम महतो अपने वेतन का 75 फीसदी देंगे टॉपर छात्रों को







