गिरिडीह : 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर [Giridih: Naxalite Ramdayal Mahato, carrying a reward of Rs 10 lakh, surrenders]

1 Min Read

गिरिडीह। 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने सरेंडर कर दिया है। रामदयाल ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है। संभव है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस इस मामले पर जानकारी साझा करेगी।

रामदयाल महतो का आत्मसमर्पण कराने में उसके बेटे बैजनाथ महतो की खास भूमिका बतायी जा रही है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा कई वर्षों से संगठन के लिए काम रह रहा था।

उसका दस्ता पीरटांड़, निमियाघाट, मधुबन, डुमरी, टुंडी समेत कई इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 75 से अधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें

1 करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं