गुलाम अहमद मीर बोले- सिमडेगा की आवाज है पूरे झारखंड की आवाज [Ghulam Ahmed Mir said- The voice of Simdega is the voice of entire Jharkhand.]

1 Min Read

सिमडेगा,एजेंसियां। झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सिमडेगा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मीर ने कहा कि सिमडेगा की आवाज पूरे झारखंड की आवाज होती है।

यही कारण है राहुल गांधी सिमडेगा से अपने प्रचार की शुरूआत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाने को कहा।

राहुल की सभा में पहुंचे ये नेताः

आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सिमडेगा में चुनावी सभा हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित महागठबंधन के कई दिग्गज नेता सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पक्ष में रैली को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें

सिमडेगा में बोले राहुल गांधी-आदिवासियों की जमीन छीनना चाहती है BJP

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं