कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं गीता कोड़ा, बाबूलाल मरांडी ने दिलायी सदस्यता

1 Min Read

रांची : आसन्न लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को झटका लगा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की सांसद पत्नी गीता कोड़ा सोमवार को भाजपा में शामिल हो गयीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गीता कोड़ा को सदस्यता दिलायी।

इससे पहले पति मधु कोड़ा के साथ गीता कोड़ा भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की ओर से किए गए गठबंधन से गीता कोड़ा नाखुश हैं।

इसे भी पढ़ें

सावरकर का संघर्षमय जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए महान प्रेरणा: योगी आदित्यनाथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं