GARHWA: गढ़वा में 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत [4 girls died due to drowning in a pond in Garhwa]

1 Min Read

गढ़वा। गढ़वा जिले के हरैया गांव में चार मासमू बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चियां नहाने गई थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने ही पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि “गढ़वा प्रखंड के हरैया गांव में चार मासूम बच्चियों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत की ख़बर ने मन को झकझोर कर रख दिया।

सदर अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

इसे भी पढ़ें

गढ़वा के पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, चार बच्चे समेत 5 की हुई दर्दनाक मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं