रांची। रांची के बीआईटी इलाके में रहने वाली एक छात्रा ने गैंगरेप की घटना से आहत होकर आत्महत्या कर ली है।
छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि उसके दोस्तों ने ही उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।
परिजनों ने पुलिस को यह सुसाइड नोट दिया है। जानकारी के अनुसार, सुसाइ़ड नोट में छात्रा ने अपने दोस्तों पर आरोप लगाया है।
बिरसा एग्रीकल्चर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के दोस्तों ने 6 मार्च को उसे बहला-फुसलाकर रांची के कोकर इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
इस घटना के बाद से वह तनाव में रहने लगी थी। उसके दोस्त इनसल्ट करते रहते थे, जिससे वह परेशान हो गई थी। इससे आहत होकर सुसाइड कर ली।
सुसाइड नोट में छात्रा ने दोनों आरोपियों के नाम और नंबर भी लिखे हैं। इस मामले को लेकर छात्रा की मां ने रांची के सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इधर सदर थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि पुलिस को कमरे में जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।
बाद में परिजनों ने पुलिस को दो सुसाइड नोट दिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें









