झरिया पहुंचे एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा-इंडी गठबंधन के नेता का ही पता नहीं

2 Min Read

झरिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के झरिया के मानस मंदिर मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने धनबाद लोस के बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट देने की अपील की।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में सबका विकास हुआ है। शिवराज ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व गुरू बनने की राह पर है।

शिवराज सिंह ने इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गठबंधन के पास कोई नेता नहीं है। यहां सभी अपने को प्रधानमंत्री मान रहे हैं।

उन्होंने झारखंड बनाने का श्रेय बीजेपी को दिया और कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने अलग राज्य झारखंड बनाया।

आज उस झारखंड को जेएमएम, कांग्रेस, राजद लूटने में लगे है। झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी पैसे लूटे जा रहे हैं।

सेना की जमीन लूटी जा रही है, बालू, कोयला लूटे जा रहे है। एक राज्यसभा सांसद के घर से साढ़े तीन सौ करोड़ मिल रहे है, मंत्री के नौकर के घर से करोड़ो मिल रहे है।

शिवराज ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हमने लाडली योजना के तहत बेटियों के खाते में पैसे दिए हैं।

मध्यप्रदेश में मुझे मामा कह कर पुकारते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा एनडीए इस बार 400 पार सीट लाएगी और मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगें।

मोदी की गारंटी है सबका साथ सबका विकास, आज देश का विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान और आरक्षण खत्म करने की झूठी अफवाह फैला रहा है। देश में संविधान और आरक्षण बिल्कुल सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला-2010 के बाद के 5 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं