पूर्व मंत्री राजा पीटर जदयू में हो रहे हैं शामिल [Former minister Raja Peter is joining JDU]

1 Min Read

तमाड़ से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है। पूर्व मंत्री राजा पीटर, जिनका असली नाम गोपाल सिंह पातर है, जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल होने वाले हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली के जदयू केंद्रीय कार्यालय में होगा।

तमाड़ से चुनाव लड़ने की अटकलें तेजः

राजा पीटर के जदयू में शामिल होने से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे एक बार फिर तमाड़ से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

जदयू इस बार झारखंड में एनडीए का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ रही है, जिससे राजा पीटर को जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना बढ़ गई है।

उपचुनाव में शिबू सोरेन को हराया था

राजा पीटर का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है। 2009 के उपचुनाव में वह तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को लगभग 9,000 वोटों से हराकर चर्चा में आए थे।

अब उनके जदयू में शामिल होने से तमाड़ विधानसभा में आगामी चुनावों की राजनीतिक स्थिति और भी दिलचस्प हो गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव में इन 10 सीटों पर क्या होगा ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं