रांची के पूर्व पार्षद निगम चुनाव को लेकर राज्यपाल से मिले[Former councilor of Ranchi met the Governor regarding corporation elections.]

1 Min Read

रांची। रांची नगर निगम के पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा, अर्जुन राम, विनोद कुमार सिंह, भरी लिंडा आदि पूर्व पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निगम चुनाव कराने की मांग की।

अप्रैल 2023 में खत्म हुआ कार्यकालः

उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम का कार्यकाल अप्रैल 2023 में ही समाप्त हो गया है। उसके बाद से मेयर, डिप्टी मेयर एवं पार्षदों के सारे पद रिक्त हैं। बताया कि पूरे शहर में कचरे का अंबार फैला है, हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी हैं, निगम की व्यवस्था चरमरा गई है। बताया कि झारखंड प्रदेश में करीब 12 नगर निकाय में 2020 से ही चुनाव लंबित हैं।
पड़ोसी राज्य बिहार और मध्य प्रदेश में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देते हुए चुनाव संपन्न हो गये हैं।

उन्होंने मांग रखी कि इन बातों पर संवैधानिक लेते हुए जल्द चुनाव कराने के लिये राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें।

इसे भी पढ़ें

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की उम्र में निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं