BJP के पूर्व विधायक सधनू भगत का निधन [Former BJP MLA Sadhnu Bhagat passes away ]

1 Min Read

लोहरदगा। लोहरदगा से भाजपा के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनू भगत का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

उन्हें छाती में दर्द को लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां भगत ने अंतिम सांस ली। सधनू भगत के निधन से लोहरदगा भाजपा में शोक का माहौल है।

लोहरदगा से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने भी पूर्व भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और निधन की खबर सुनते उनके आवास पर पहुंचे।

डॉ रामेश्वर उरांव ने सधनू भगत के परिजनों से मिलकर अपना दुख जताया।

इसे भी पढ़ें

तमिल अभिनेता दिल्ली गणेश का 80 वर्ष की आयु में निधन [Tamil actor Delhi Ganesh passes away at the age of 80]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं