Forest Department Alert: रांची में गजराज की एंट्री से दहशत में शहर के लोग [People of the city are terrified due to the entry of Gajraj in Ranchi]

2 Min Read

Forest Department Alert:

रांची। राजधानी रांची दो जंगली हाथी प्रवेश कर गये हैं। ये हाथी जंगलों से भटक कर पहुंचे हैं। रातू इलाके में एक पुरानी बंद पड़ी फैक्ट्री के चार दिवारी में ये डेरा डाले हुए हैं। वन विभाग के पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हाथी की गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की घटना ना हो।

Forest Department Alert: वन विभाग अलर्टः

वन विभाग के ऑन स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर गोरखनाथ के अनुसार लगातार जंगल के कटाव की वजह से हाथी भोजन और पानी की तलाश में शहर की ओर पहुंच रहे हैं। रात में भटक कर वे शहर में प्रवेश कर जाते हैं और उजाला होने के बाद जहां पर वह पहुंचते हैं, वहां पर डेरा डाल लेते हैं। फिर शाम का इंतजार करते हैं। अंधेरा होने के बाद ही वे उसे इलाके को छोड़ते हैं।

Forest Department Alert: वन विभाग तैयारः

उन्होंने बताया कि एहतियातन क्यूआरटी की टीम को तैनात किया गया है। साथ ही हाथी को भगाने के लिए जो नियम है। उसके तहत वनकर्मी भी तैयार है। रातू इलाके में जंगली हाथियों के आने के बाद हाईवे को वन वे कर दिया गया है, ताकि हाथी के नजदीक कोई पहुंच ना सके। वन विभाग के पदाधिकारी लगातार चौकन्ने है।

Forest Department Alert: लोगों में दहशतः

ओएसडी ऑफिसर गोरखनाथ ने बताया कि रांची के बेड़ों इलाके से यह झुंड से भटक कर जंगली हाथी रातू इलाके में आ गए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए वन कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह का नुकसान हाथी ना पहुंच सके और आम लोग भी हाथियों को कोई नुकसान ना पहुंचा सके। वही रातू इलाके में हाथी के आने के बाद पूरे इलाके के लोग में हड़कंप मचा हुआ है। लोग हाथी देखने के लिए जमा हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें

गढ़वा में जंगली हाथियों का आतंक: 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

Share This Article
Exit mobile version