करमटोली से बूटी मोड़ तक बनेगा फ्लाईओवर [Flyover will be built from Karamtoli to Booti Mod]

2 Min Read

रांची में बनेंगे 9 फ्लाईओवर और इंटरनल रिंग रोड

रांची। सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में फ्लाईओवर ब्रिज और शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि रांची में 9 फ्लाईओवर बनेंगे।

साथ ही कहा कि रांची में जल्द ही इंटरनल रिंग रोड का निर्माण भी शुरू किया जायेगा। इन योजनाओं के बारे में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि इंटरनल रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव पर कार्य शुरू हो गया है।

रांची में बनने वाले इंटरनल रिंग रोड की कुल लंबाई 52 किलोमीटर होगी। यह काम 11 खंडों में होगा। इसके लिए संबंधित 3 विभागों से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।

राज्य में बनेंगे 12 फ्लाईओवर

सीएम को विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

सरायकेला में 2 और दुमका में एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। वहीं बाकी सभी फ्लाईओवर रांची में बनाए जाने का प्रस्ताव है।

सीएम के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जानकारी दी कि राज्य के दुमका, डाल्टनगंज, चाईबासा, गिरिडीह एवं जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क का निर्माण होगा।

इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। सीएम को बताया गया कि रांची के करमटोली से रिम्स होते हुए बूटी मोड़ तक और हिनू से बिरसा चौक होते हुए डीपीएस स्कूल तक फ्लाईओवर निर्माण का डीपीआर बनाया गया है।

विभाग द्वारा इस योजना का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी किया गया।

इसे भी पढ़ें

सीएम चंपाई की दो टूक-सितंबर तक बन जाये सिरमटोली फ्लाईओवर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं