कांके जज कॉलोनी से लेकर हरमू सहजानंद चौक तक बनेगा फ्लाईओवर [Flyover will be built from Kanke Judge Colony to Harmu Sahajanand Chowk.]

2 Min Read

रांचीराज्य सरकार की ओर से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से लेकर हरमू सहजानंद चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर की कवायद शुरू कर दी गई है। अगले 2 से 3 महीने के अंदर हरमू फ्लाईओवर निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके निर्माण में 300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसकी लंबाई 3.5 किलोमीटर होगी।

हरमू से रेडिशन ब्लू तक भी फ्लाईओवरः

हरमू से कडरू रेडिशन ब्लू तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए परामर्शी की तलाश जारी है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए एक कंपनी ने 34 प्रतिशत कम रेट पर टेंडर भरा है। इसकी समीक्षा पथ विभाग कर रहा है।

वैकल्पिक मार्ग किया जाएगा तैयारः

हरमू फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा। इसका कारण है कि इस सड़क से VVIP मूवमेंट काफी अधिक होता है। इस फ्लाईओवर का निर्माण कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से हरमू सहजानंद चौक तक होगा। इसके निर्माण के बाद सूचना भवन चौराहा के पास से फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले रातू रोड चौक, शनि मंदिर, गाड़ीखाना चौक, किशोरगंज चौक, भारत माता चौक होते हुए सहजानंद चौक पर जाकर उतरेंगे।

वहीं, सहजानंद चौक के पास एक रैंप बनाया जाएगा ताकि कडरू मार्ग से आने वाली गाड़ियां फ्लाईओवर पर चढ़ सकें। साथ ही दूसरा रैंप गौशाला चौक के निकट बनाया जाएगा ताकि रातू रोड और पहाड़ी मंदिर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर में चढ़ सकें।

इसे भी पढ़ें

CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग किया सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर का निरीक्षण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं