स्पेन की टूरिस्ट से गैंगरेप के पांच और आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

दुमका। दुमका में स्पेन की टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप के 5 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अपनी बाइक से वर्ल्ड टूर पर निकली स्पेनिश टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही ‍थी।

एसआईटी ने कई स्थानों पर इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस शर्मनाक घटना के बाद एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे थे और त्वरित एक्शन लिया था।

पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आज पांच आरोपी पकड़े गए हैं।

दुमका जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीड़िता के पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

चेक की प्रतिलिपि और राशि ट्रांसफर से संबंधित पत्र पीड़िता के पति को दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रदान किया।

पीडि़त विदेशी महिला अपने पति के साथ वर्ल्ड टूर पर निकली है। वे पांच साल से सफर कर रहे हैं। अब तक ये जोड़ी एक लाख सत्तर हजार किलोमीटर की यात्रा बाइक से ही पूरी कर चुकी है।

दोनों ने अलग-अलग मोटरसाइकिल रखी है। इरान, इराक, सउदी अरब के बाद ये पाकिस्तान पहुंचे थे और वहां 8000 किमी का सफर तय करने के बाद इन्होंने बाइक से ही जुलाई महीने में भारत में प्रवेश किया था।

लद्दाख, बीकानेर के करनी माता मंदिर, कन्याकुमारी होते हुए ये फरवरी के आरंभिक सप्ताह में श्रीलंका भी पहुंचे थे. इन्हें पश्चिम बंगाल होते हुए नेपाल पहुंचना था, जिसके लिए इन्होंने यह रास्ता चुना था।

इसे भी पढ़ें 

रांची की स्वाति ने राधिका-अनंत की प्री वेडिंग फंक्शन में बांधा समा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं