Firing in Palamu : पलामू में घर में घुसकर दंपती पर फायरिंग,पत्नी की मौत, 1 आरोपी पकड़ाया [In Palamu, a couple was fired upon after entering their house, wife died, 1 accused was arrested]

3 Min Read

Firing in Palamu : पुरानी रंजिश में पति-पत्नी पर चलवाई गईं गोलियां

पलामू। पलामू में शनिवार की रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में बिहार से आए दो अपराधियों ने एक दंपती पर गोलियां चलाईं। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए।

रात के समय, जब रामा सिंह (50) अपनी पत्नी बबीता देवी (45) के साथ खाना खाने के लिए बैठे थे, तभी हमला हुआ। इसी दौरान एक व्यक्ति ने घर में घुसकर गोली चला दी। गोली बबीता देवी को लगी। आरोपी के भागने पर रामा सिंह ने पीछा किया। इस पर अपराधी ने रामा सिंह को भी गोली मार दी, जो उनके कंधे के पास लगी।

Firing in Palamu : एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ाः

ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गया के सलेमपुर निवासी रौशन पासवान के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी राजा पासवान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल दंपती को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में बबीता देवी को रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

Firing in Palamu : फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिशः

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है। रामा सिंह ने बताया कि दो साल पहले उनके बेटे नंदन सिंह का गांव के पन्ना सिंह के साथ लकड़ी का व्यवसाय था। पन्ना सिंह ने गया के अपराधियों से नंदन की पिटाई करवाकर उसे कंडा घाटी में फेंक दिया था। कुछ दिन पहले भी पन्ना सिंह ने पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी।

Firing in Palamu : क्या कहती है पुलिसः

सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। हालांकि पीड़ित की ओर से दिए गए बयान में गांव के ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश की बात कही गई है। जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें 

Palamu Rape: 11 साल की बच्ची से रेप-हत्या से उबला पलामू, आरोपी को फांसी की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं