झारखंड में दिवाली व छठ पर सिर्फ 2 घंटे आतिशबाजी की अनुमति [Fireworks allowed only for 2 hours on Diwali and Chhath in Jharkhand]

1 Min Read

प्रदूषण बोर्ड ने तय की समय सीमा

रांची। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) ने दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर आतिशबाजियों के कारण होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए आतिशबाजी के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दिया है।

इन तीनों पर्व पर केवल दो घंटे, वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर पर केवल 35 मिनट तक आतिशबाजी का समय निर्धारित किया गया है।

रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखेः

दिवाली की रात को 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत होगी। वहीं छठ के दिन सुबह 6 से 8, गुरु पर्व पर रात 8 से 10 और क्रिसमस व नये साल पर 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट से 12:30 बजे तक आतिशबाजी की अनुमति होगी।

इसे भी पढ़ें

दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर चला सकेंगे सिर्फ दो घंटे पटाखे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं