JSSC में तोड़फोड़ मामले में छात्रो पर FIR दर्ज

2 Min Read

रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने तोड़फोड़ मामले में एफआइआर की है। इसमें 15 को नामजद और 3-4 हजार अन्य को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि JSSC-CGL की परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक मामले में बीते 31 जनवरी को छात्रों ने आयोग का महाघेराव किया था।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आयोग के चेयरमैन की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की थी। छात्रों पर सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी नामकुम थाना में पदस्थापित पुअनि रवि केशरी के बयान पर दर्ज की गई है।

झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव, प्रेम नायक, महेंद्र प्रसाद, लक्की रामू, संजय मेहता, रविंद्र महतो, यूगेन महतो उर्फ योगेस चंद्र भारती, बेबी महतो, विनय मेहता, महोन्द्र प्रसाद महतो, विशाल पॉल, चंदन, सायना परवीन देव महतो सहित 3000 से 4000 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गाली गलौज, सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने, पुलिस कर्मी एवं मीडिया कर्मियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसके अलावा पुलिस पर पत्थरबाजी का भी आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी के देवघर पहुंचते ही लगे मोदी-मोदी के नारे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं