जेपीएससी पेपर लीक के आरोपों पर हंगामा करने वाले 70 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी

2 Min Read

जामताड़ा : मिहिजाम नगर परिषद स्थित जेजेएस कॉलेज के जेपीएससी परीक्षा केंद्र पर रविवार को पेपर लीक के बाद हुए हंगामे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

मामले को लेकर जिला प्रशासन ने मिहिजाम थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है। पहली प्राथमिकी कार्यपालक पदाधिकारी जामताड़ा एजाज हुसैन अंसारी के लिखित आवेदन पर करायी गयी है।

उनके आवेदन के आधार पर मिहिजाम थाना कांड संख्या 20/24 के तहत विनीत कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है और अज्ञात 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जबकि दूसरी प्राथमिकी करमाटांड़ के अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार की ओर से मिहिजाम थाने में ही दर्ज करायी गयी है। इसके तहत 20 परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।

दोनों मामलों में षडयंत्र कर परीक्षा बाधित करना और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

इन मामलों का अनुसंधान मिहिजाम के थाना प्रभारी करेंगे। गौरतलब है कि रविवार को मिहिजाम के जेपीएससी परीक्षा केंद्र के आसपास का एक वीडियो वायरल हुआ था।

जिसमें जेपीएससी के छात्र छात्राओं का आरोप था कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया। मामले में जिला प्रशासन ने रविवार को ही तीन सदस्यीय टीम को लेकर एसआइटी का गठन भी कर दिया था।

जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि एसआइटी की जांच रिपोर्ट आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब की 15 वर्ष की खिलाड़ी तन्वी शर्मा के प्रदर्शन की प्रशंसा की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं